CG Aadhaar Operator Vacancy 2025: आप सभी को बताना चाहेंगे किमुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स, स्टेट डाटा सेंटर भवन, सिविल लाईन्स, रायपुर छ.ग. के पत्र क्रमांक 193/सीईओ / चिप्स/आधार/2025 दिनांक 07.05.2025 के परिपालन में जिले के 21 शासकीय कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु रिक्त 06 शासकीय कार्यालय के आधार संचालक/ ऑपरेटर का चयन किया जाना है।
CG Aadhaar Operator Vacancy 2025:-
भर्ती के संबंध में यह पूरा विज्ञापन जारी किया गया है जिसमे आवेदन, पात्रता, वेतनमान, आयुसीमा एवं भर्ती संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से बताई है।

Important Dates For Application
आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 20/06/2025
आवेदन की अंतिम तिथि- 30/06/2025
Post Details / पद का नाम
आधार संचालक/ऑपरेटर
CG Aadhaar Operator Bharti 2025 Vacancy Details
पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
आधार संचालक/ऑपरेटर | 06 |
06 शासकीय कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 06 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है।
क्र. | शासकीय कार्यालय का नाम | आधार केंद्र की संख्या |
1. | कार्यालय कलेक्टर, मुंगेली | 1 |
2. | नगर पालिका परिषद मुंगेली | 1 |
3. | कार्यालय जनपद पंचायत मुंगेली | 1 |
4. | कार्यालय जनपद पंचायत पथरिया | 1 |
5. | कार्यालय नगर पंचायत, जरहागांव | 1 |
6. | अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पथरिया | 1 |
कुल | 06 |
Application Fee / आवेदन शुल्क
Category | Fee (₹) |
---|---|
General | 00 |
OBC | 00 |
SC/ST | 00 |
Qualification / योग्यता
CG Aadhaar Operator Bharti 2025: छत्तीसगढ़ आधार संचालक/ऑपरेटर के रूप में चयन के लिए अर्हता-
- आवेदक कम से कम उच्च. माध्य. या 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण हो, वर्तमान में किसी भी संस्था का नियमित विद्यार्थी ना हो।
- आवेदक को कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान होना चाहिए जिस हेतु न्युनतम Diploma in Computer Application प्रमाण पत्र अनिवार्य होना चाहिये।
- आवदेक प्रतिभूति, बीमा, बैंक गारंटी या अन्य किसी भी तरीके से पर्याप्त सुरक्षा प्रस्तुत करने में सक्षम हो।
- कोई व्यक्ति आधार संचालक / ऑपरेटर के रूप में चयन के लिए अर्ह नहीं होगा यदि वह अच्छे सदाचारिक चरित्र का न हो या किसी दण्डनीय अपराध के लिए सिद्ध दोष किया जा चुका हो।
- पूर्व/वर्तमान में कार्यरत आधार केन्द्र संचालक/ऑपरेटर की स्टेशन आई.डी. में कोई भी पेनाल्टी राशि भुगतान हेतु लंबित ना हो। कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1483/DeGS/आधार/2025 दिनांक 12.06.2025 अनुसार पेनाल्टी राशि का भूगतान कर बैंक स्टेटमेंट, रसीद, पावती आदि आवेदन के साथ अनिवार्यतः जमा किया जाना होगा।
- आधार केन्द्र संचालक / ऑपरेटर को NSEIT के द्वारा EA Superviser/Operator की परीक्षा उत्तीर्ण करनी आवश्यक है, जिसके उपरांत UIDAI के द्वारा पंजीयन नंबर प्रदाय किया जाता है।
Salary / वेतनमान
Post | Pay Level | Salary (₹ per month) |
---|---|---|
आधार संचालक/ऑपरेटर | – | – |
Selection Process / चयन प्रक्रिया
आधार केन्द्र संचालक / ऑपरेटर चयन की प्रक्रिया–
- आवेदक का मुंगेली जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदन केवल निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर किया जाना होगा।
- एक आवेदक के द्वारा केवल एक ही शासकीय कार्यालय के लिए आवेदन किया जावे। एक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने या आवेदन पत्र में एक से अधिक कार्यालय का नाम होने पर अभ्यर्थी के सभी आवेदनों को निरस्त किया जायेगा।
- आवेदक द्वारा वही आवेदन मान्य होगा जिस आवेदक के पास चिप्स द्वारा निर्धारित किया गया Credetial ID और Station ID प्राप्त होगा।
- पात्र/अपात्र सूची के दावा आपत्ति निराकरण उपरांत दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। दस्तावेज सत्यापन के आधार पर कार्यालयवार आवेदको की सूची तैयार की जायेगी। आधार केन्द्रों की संख्या के अनुसार पत्र 193 के बिंदु 03 के उपबिंदु में प्रतीक्षा सूची तैयार कर कौशल परीक्षा आयोजित की जावेगी। प्रतीक्षा सूची 01 वर्ष के लिये वैध माना जायेगा। चयनित अभ्यर्थी के कार्य नहीं करने, यु.आई.डी.ए.आई. द्वारा सस्पेंड होने अथवा बर्खास्त होने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची से क्रमशः अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
- चयनित अभ्यर्थी को 1 लाख 50 हजार रुपये का (Security deposit) DD के रूप में जिला ई-गवर्नेस सोसायटी को अनुबंध के समय जमा करना होगा तथा आधार ऑपरेटर / संचालक द्वारा आधार किट में किसी भी प्रकार की क्षति होने पर उसकी स्वयं की जिम्मेंदारी होगा साथ ही यदि ऑपरेटर /संचालक द्वारा आधार कार्य से पृथक होना चाहते है उस स्थिति में उसे मशीन यथावत स्थिति में वापस करना होगा ।
- चयनित अभ्यर्थी का आवश्यकता पड़ने पर चरित्र सत्यापन कराया जायेगा। प्रतिकूल टीप पाये जाने पर अनुबंध निरस्त की कार्यवाही की जा सकेगी।
- चयनित आधार ऑपरेटरो को अपने निर्धारित शासकीय कार्यालय में कार्यालयीन दिवस /समयानुसार स्वयं उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान करना होगा।
- कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला ई-गवर्नेस सोसायटी, जिला मुंगेली के द्वारा आवश्यकतानुसार निर्धारित शासकीय कार्यालय में परिवर्तन किया जा सकता है।
- समय-समय पर जिले में विभागीय शिविर / आधार पंजीयन शिविर आयोजित किये जाते हैं। आवश्यकतानुसार आधार संचालक / ऑपरेटर को उक्त शिविर में अपनी सेवाएं प्रदाय की जानी आवश्यक होगी।
- निर्धारित शासकीय कार्यालय परिसर हेतु चयनित / कार्यरत आधार संचालक / ऑपरेटर को आवश्यकतानुसार जिला ई-गवर्नेस सोसायटी, जिला मुंगेली परिवर्तन कर सकती है।
- चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
How to Apply / आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 30/06/2025 अपरान्ह 05.00 बजे तक निम्नानुसार पते पर स्वीकार किये जायेंगे –
कार्यालय कलेक्टर, जिला मुंगेली जिला ई-गवर्नेस सोसायटी, कक्ष क्र 205 (सी.जी. स्वान कक्ष) जिला मुंगेली, पिन 495334
नोट- निर्धारित तिथि के पश्चात एवं डाक द्वारा विलंब से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा.
Good Luck!
खनिज विभाग लेखापाल, सहायक ग्रेड 3, भृत्य, विकास सहायक भर्ती 2025 | Click Hare |
Important Links
Full Notification PDF & Application format Link | Download Here |
WhatsApp Channel | Join Now |
Telegram channel | Join Now |
YouTube Channel | Click Here |